फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तिरंगा यात्रा में आजादी का उल्लास

Sun, 10 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
तरबगंज में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक प्रेमनरायन पांडेय व अन्य। -स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
तरबगंज/गौराचौकी (गोंडा)। स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का महोत्सव मनाया गया। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय की अगुवाई में ब्लॉक मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा तक पहुंची। वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया। विधायक ने कहा कि आजादी के इस महापर्व को देश हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी लोग अपने घर पर तिरंगा लगाएं व देश की आजादी के लिए बलिदान हुए अमर सपूतों की गाथाओं की नई पीढि़यों से चर्चा करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मनोज पांडेय, गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय, आशीष दूबे, अनुज शुक्ल आदि मौजूद रहे। गौरा विधायक प्रभात वर्मा की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली। बभनजोत विकासखंड सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के शिलापट पर पुष्प अर्पित कर रैली का शुभारंभ किया गया। रैली गौरा चौकी चौराहा होते हुए बुक्कनपुर दौलतपुर, मल्हीपुर होते हुए हथियागढ़ पहुंचकर संपन्न हो गई। इस दौरान छपिया ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान, नीरज पटेल, श्रावण शुक्ल, सूर्यभान गुप्ता, प्रशांत पटेल, शोहरत वर्मा, जसवंत सिंह, शिवप्रसाद यादव, प्रमोद चंचल, विक्रम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें