फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सेमरा रेलवे कॉलोनी में 70 घंटे से बिजली ठप

Tue, 04 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 70 घंटे से अधिक समय से सेमरा रेलवे कॉलोनी अंधेरे में डूबी है। इससे यहां पर रहने वाली करीब पांच हजार की आबादी परेशान है। बिजली आपूर्ति बहाल कराने को लेकर रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारी ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आदर्श रेलवे स्टेशन पर पांच से अधिक रेल कर्मचारी व अधिकारी तैनात हैं। इनके रहने के लिए सेमरा, खैरा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, साहेबगंज, बड़गांव, गिरजा व स्टेशन रोड कॉलोनी में रहने के लिए आवास बनाए गए हैं। यहां सेमरा कॉलोनी के रोड नंबर एक से लेकर 12 तक विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे कालोनी में रहने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा हैै। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नगीना के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है। विद्युत विभाग के फोरमैन हरमोहन ने बताया कि बार-बार लाइन ट्रिप हो जाने से दो ट्रांसफार्मर जल गए हैं। कार्य चल रहा है, जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें