फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बिजली उपकेंद्र फिर भी 72 साल बाद हुआ रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
खोरहंसा (गोंडा)। आधुनिक युग में भी परसपुर के चांदपुर पंचायत के खदरनपुरवा का विद्युतीकरण नहीं हुआ था, जबकि इस गांव में ही बीते 60 सालों से पावर कॉर्पोरेशन का उपकेंद्र था। यहां के लोग आजादी के 72 सालों से लालटेन युग में जी रहे थे। दूसरे गांवों में बिजली के उजाले को देखते थे तो भारी मन से गांव में बिजली आने की उम्मीद से आसमां की ओर ताकते थे। चुनावों में कई बार वादे हुए लेकिन हकीकत में नही उतर सके। पावर कॉर्पोरेशन की सौभाग्य योजना ने खदरपुरवा गांव के 40 परिवारों के सपने को गुरुवार को हकीकत में बदल दिया। विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइन पूरी करने के साथ ही हर घर को कनेक्शन दिया और गुरुवार की सुबह बिजली जलाई तो गांव के लोग चहक उठे। हर किसी की आंखें खुशी से भर आईं। आजादी के 72 साल बाद उनके भी गांव के घर रोशन हो उठे।
विज्ञापन

कहने को तो परसपुर ब्लॉक के चांदपुर का खदरनपुरवा शहर से महज 8 किलोमीटर के दायरे में है और गांव सभा में ही बिजली उपकेंद्र भी है। खदरनपुरवा के गांव सभा चांदपुर में बिजली उपकेंद्र तो 60 साल पहले से है और इसी गांव से क्षेत्र के करीब 200 गांव को बिजली की आपूर्ति होती थी लेकिन इसी गांव सभा के खदरनपुरवा को बिजली के लिए 72 साल इंतजार करना पड़ा। गांव के सकलदेव मिश्र कहते हैं कि हमारे ही गांव से दूसरे गांवों को बिजली की आपूर्ति होती थी लेकिन हमारे ही गांव में बिजली नहीं थी। यह देखकर काफी दुख होता था। अब बिजली आई है इसकी बहुत खुशी है। इसी तरह बालकराम मिश्र कहते हैं कि सरकार ने गांव में बिजली की सौगात देकर हमारे सपने को पूरा किया है।
इसके अलावा गांव के काली प्रसाद, ओम प्रकाश, सूरज, पानीगर, अम्बर लाल आदि ने भी खुशी जताई। बिजली का कार्य कराने वाले सुनील पांडे ने बताया कि सभी परिवारों को कनेक्शन दिया गया है। इसके अलावा सरकार की तरफ से हर परिवार को एक-एक बल्ब व मीटर दिया गया है। उप खंड अधिकारी वीके साहू ने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है। गांव के लोगों को कनेक्शन दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन कर सकते हैं। कार्यदायी संस्था के एमडी रंजीत कुमार मांझी ने बताया कि विद्युतीकरण के कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

300 और गांवों को रोशन करने की ओर बढ़े कदम
पावर कॉर्पोरेशन ने सौभाग्य योजना से गावों के विद्युतीकरण करने के कार्य को तेज किया है। 300 से अधिक गांवों को रोशन करने का कार्य पूरा हो चुका है। कनेक्शन का कार्य पूरा करके जल्द ही बिजली दी जा रही है। कनेक्शन के साथ ही बिजली सामग्री भी दी जा रही है। इसके साथ ही विभाग के अधिकारी हर गांव की व्यवस्था पर नजर भी रख रहे हैं। कई सालों से बिजली के लटके कार्य पूरे हो रहे हैं। अभी अहिरनपुरवा, नौव्वनपुरवा, मोफिया आदि गांवों के लोगों को भी बिजली का इंतजार है। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही इन गांवों को भी रोशन करने का कार्य पूरा कराएगा।
हर गांव को मिलेगी बिजली
हर गांव को बिजली देने की कार्रवाई की जा रही है। सौभाग्य योजना से कोई गांव नही छूटेगा नही। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। -वीके साहू, एसडीओ पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें