फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आवास के सामने गिरा बिजली पोल

विज्ञापन
गोंडा में नबाबगंज के पडाव के पास सड़क पर टूट कर पड़ा बिजली का पोल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में मंत्री रमापति शास्त्री के आवास के सामने मंगलवार की दोपहर टूट कर गिरा विद्युत पोल करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी विभाग ने खंभे को ठीक किया। इस पड़ाव मुहल्ले मे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आवास, हॉस्पिटल, पालिकाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह का आवास, एक दर्जन बैंक व मंडी समिति सहित तमाम जरूरी व वीआईपी लोगों के घर व आफिस हैं।
विज्ञापन

इस वीआईपी मुहल्ले में बिजली विभाग ने खंभे को ठीक करने में 24 घंटे लगा दिये। मंत्री रमापति शास्त्री के आवास के ठीक सामने मंगलवार की सायं एक ट्रक ने ठोकर मारकर विद्युत पोल तोड़ दिया। मंत्री आवास के बगल ही पालिका के न्यू मैरिज हाल मेें शादी समारोह चल रहा था। पर विभाग के लोगों ने बिजली काटकर रास्ते पर अवरोध तक नहीं लगाया।
अगर चूक हो जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वीआईपी जगह पर गिरे पोल को ठीक नहीं करा रहा है तो अन्य जगह का क्या हाल होगा। बिजली विभाग मनमानी पर उतारु है। आम लोगों की सुनवाई कैसे हो जब वीआईपी मुहल्ले की बिजली मे तेजी नहीं दिखाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें