फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात से सुबह तक गुल रही पांच फीडरों की बिजली

Mon, 09 Oct 2017 09:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में सिविल लाइन, पोर्टरगंज, फोर्बिशगंज के अलावा देहात क्षेत्र के उतरौला, चांदपुर और मनकापुर को बिजली देने वाले 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का इनकमिंग पैनल रविवार की आधी रात तेज स्पार्किंग के साथ ब्लास्ट कर गया। जिससे 7 घंटों तक सभी इलाकों की बिजली गुल रही।

हालांकि रात में ही दगी हुई सीटी और केबिल बक्शे को जैसे-जैसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। जिससे सुबह 9 बजते ही बंद पड़े सभी इलाकों की बिजली बहाल हो गई। वहीं 7 घंटों तक बिजली गुल रहने से पांच फीडर के लोगों को तमाम तरह की परेशानियों से जरूर जूझना पड़ा। 
विज्ञापन


    जेल रोड स्थित 220 केवी बिजलीघर से शहरी क्षेत्र सिविल लाइन पोर्टरगंज और फोर्बिशगंज के अलावा उतरौला, मनकापुर व चांदपुर फीडर को यहां लगे 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस ट्रांसफार्मर के इनकमिंग पैनल में लगी सीटी बुशिंग और केबिल बक्शा रविवार की आधी रात 2 बजे के बीच अचानक आई किसी खराबी से तेज धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया।

जिससे एक बारगी पांच फीडरों की बिजली गुल हो गई। चूंकि इस ट्रांसफार्मर से ही शहर के सिविल लाइन को बिजली दी जाती है। जिससे आधी रात के बाद सिविल लाइन की ज्यादातर सड़कें ब़जली न होने से अंधेरे में डूब गई। वहीं सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने के लिए तैयार करने में अभिभावकों को बिजली न होने से खासी परेशानियों से जूझना पड़ा।

  हालांकि जेल रोड पर आधी रात दगी दगी इनकमिंग केबिल और बुशिंग को ठीक करने का काम उसी समय शुरू हो गया था। जिससे सुबह के 9 बजते ही पावर कारपोरेशन के लोगों ने बिजली बहाल कर दी। जिससे नौकरीपेशा लोगों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन


सिविल लाइन बिजलीघर के अवर अभियंता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की सुबह 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की सीटी बुशिंग और केबिल बक्शा तकनीकी खराबी से स्पार्किंग के चलते ब्लास्ट कर गया था। जिसे सुबह 9 बजे ठीक कराकर बंद पड़े इलाकों की बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें