जौहरी हीरे की परख जानता है। प्रदेश सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने बिजली को लेकर जो ख्वाब सरकार में आने के बाद देखे थे, वह सारे ख्वाब आज धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं। बीते चार साल के भीतर सूबे में बिजली का उत्पादन पांच गुना तक बढ़ा है।
ही वजह है कि पहले जहां 3200 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी बमुश्किल नहीं हो पाता था, आज हम 15 हजार मेगावाट बिजली बना रहे हैं। जिसमें युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ-साथ पावर कॉरपोरेशन के एमडी एपी मिश्र का बड़ा योगदान है।
यह बातें शुक्रवार की शाम टामसन कॉलेज के मैदान में एमडी एपी मिश्र की लिखित पुस्तक यह सब मै निज नयनन्हि देखी के दूसरी बार विमोचन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिजली समाज को आलोकित करती है, जबकि साहित्य आदमी को दिखा देता है और जब यह दोनों चीजें नहीं होती हैं तो आदमी दिशाहीन हो जाता है। इस मौके पर उन्होंने टामसन कॉलेज से वर्ष 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाले तीन छात्रों को 11-11 हजार रुपये की इनाम अपने विवेकाधीन कोष से दिया।
रामचरित मानस को आधार मानकर अपने जीवन में हर किसी व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए। जबकि इसके अलावा प्रख्यात शायर मुनव्वर राना, परिवहन मंत्री याशर शाह, कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, जंतु उद्यान मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भी अपने विचार रखे।