फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली उपभोक्ताओं ने जाम किया हाईवे

Fri, 02 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
हारीपुर में हाईवे जाम करते ग्रामीण। स्रोत: वीडियोग्रैब 
विज्ञापन
गोंडा। बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं लौटने से उपभोक्ताओं का गुस्सा बृहस्पतिवार रात सड़क पर उतर आया। जेल रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के हारीपुर समेत कई गांवों के लोगों ने चौपाल सागर के पास गोंडा-लखनऊ हाईवे जाम कर दिया। रात करीब नौ बजे लगाए गए जाम से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। नाराज लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोकलपुर, लालपुर, कपूरपुर और दुल्लापुर समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। राघव, दिलीप, सुभाष का कहना था कि पांच दिन से कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पेयजल और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हैं। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
हारीपुर के ग्राम प्रशासक संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि नाराज लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया। सदर विधायक के स्तर से भी बिजली व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोग सड़क पर आ गए थे। उनका आरोप था कि लाइनमैन ने गलत तरीके से लाइन जोड़ दी, जिससे उन्हें आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। समझा-बुझाकर सड़क खाली करा दी गई। अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय ने बताया कि आपूर्ति बहाल कराने के लिए टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


कई इलाकों में अब भी बिजली संकट
मनकापुर के मोतीगंज फीडर के साथ खरगूपुर, कटरा बाजार, करनैलगंज, परसपुर, तरबगंज और धानेपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में भी आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। लगातार बिजली संकट से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। अलग-अलग इलाकों में सड़क जाम और प्रदर्शन की स्थिति बनने से पुलिस के सामने कानून-व्यवस्था की चुनौती भी बढ़ गई है।

टूटे पोल नहीं बदले तो जेई से जताई नाराजगी
इटियाथोक। उपकेंद्र के ईस्ट फीडर के चुरिहारपुर और कर्मडीह कलां गांव में पोल टूटने से कई दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। नाराज उपभोक्ता असलम अली, जाबिर खां, ननके शुक्ल, विजय तिवारी, मनमोहन पांडेय, विशाल मिश्र और इसहाक ने अवर अभियंता से मिलकर समस्या बताई। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पोल और हाइड्रा मशीन उपलब्ध नहीं होने से टूटे पोल बदलने में देरी हो रही है। पेट्रोल पंप, साउथ और खरगूपुर फीडर के बहलोलपुर, नौवागांव और वीरपुर समेत कई गांवों के उपभोक्ताओं ने भी बिजली संबंधी समस्याएं बताकर जल्द समाधान की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें