फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: क्यूआर कोड से घर बैठे जमा होगा बिजली बिल

Tue, 19 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विद्युत उपभोक्ताओं को अब अपना बिजली बिल जमा करने के परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। राहत दिलाने के लिए पावर कारपोरेशन ने अब बिजली बिल पर क्यूआर कोड देने की व्यवस्था शुरू की है। इससे अब घर बैठे ही बिजली बिल का भुगतान हो सकेगा। इसके लिए कस्टमर को जनसेवा केंद्रों व विद्युत बिल जमा काउंटरों तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी।
विज्ञापन



देवीपाटन मंडल मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि मंडल में करीब 14.5 लाख उपभोक्ता हैं। इन्हें राहत पहुंचाने के लिए अब पावर कारपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं को जारी विद्युत बिलों पर क्यूआर कोड दिया जा रहा है। इसे स्कैन करने के बाद आम उपभोक्ता भी घर बैठे अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें