फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हीटर,ब्लोअर ने बढ़ाई आठ मेगा यूनिट बिजली की खपत, ट्रिपिंग बढ़ी

विज्ञापन
गोंडा के अधीक्षण अभियंता कार्यालय स्थित कार्यशाला में रखे मरम्मत के लिए आए ट्रांसफार्मर। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कड़ाके की ठंड में हीटर, ब्लोअर व गीजर के उपयोग से बिजली की खपत आठ मेगा यूनिट बढ़ी गई है। ओवरलोडिंग के कारण शहर की बिजली बार-बार बिजली ट्रिप हो जा रही है। पिछले दो दिनों में 20 से अधिक बार बिजली ट्रिप हुई है। इसके चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ रही।
विज्ञापन

जिले में तापमान 5 डिग्री से नीचे आने से बिजली की खपत बढ़ गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग कार्यालय, घरों व दुुकानों में ब्लोअर, हीटर व गीजर का उपयोग कर रहे हैं। नवंबर में जहां बिजली की खपत 56.93 मेगा यूनिट थी, वहीं दिसंबर माह में 63 मेगा यूनिट हो गई। जनवरी के पहले सप्ताह में बिजली की खपत बढ़कर 65 मेगा यूनिट तक पहुंच गई।
ट्रिपिंग से गांवों में बढ़ी दिक्कत
बिजली की ट्रिपिंग से शहर से लेकर गांवों तक परेशानी शुरू हो गई। सबसे अधिक बिजली कटौती शहर के सिविल लाइन अंबेडकर चौराहा उपकेंद्र पर मंगलवार व बुधवार को हुई। इसके अलावा नवाबगंज, करनैलगंज व मनकापुर क्षेत्र में बिजली कटौती व ट्रिपिंग बढ़ गई। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रिपिंग से कार्यालयों में काम काज प्रभावित
मंगलवार व बुधवार को शहर के अंबेडकर चौराहा व बस स्टॉप उपकेंद्र के अंतर्गत करीब बीस बार बिजली कटौती हुई। बिजली की आंख मिचौली से कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा। उपभोक्ता सुधांशु ने बताया कि अचानक बिजली कटने व फिर आने ने हाई वोल्टेज की संभावना बनी रहती है। इसी डर से बिजली ट्रिपिंग के दौरान इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग बंद कर दिया जाता है।
सीएमओ कार्यालय पर चार घंटे गुल रही बिजली
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर बुधवार को करीब चार घंटे बिजली गुल रही। जिसके चलते सभी कक्षों में अंधेरा पसरा रहा। इस दौरान कंप्यूटर बंद हो गए, जिसके चलते अधिकांश काम काज प्रभावित रहा। स्वास्थ्य अधिकारी व पटल सहायक ठंड से ठिठुरते नजर आए।
जिले में बढ़ी बिजली खपत की स्थिति
वितरण खंड - बिजली खपत नवंबर - दिसंबर - जनवरी 2020
गोंडा प्रथम - 14.27 मेगा यूनिट- 16.92 मेगायूनिट - 18 मेगायूनिट लगभग
नबावगंज - 14.69 मेगा यूनिट- 16.32 मेगायूनिट - 17 मेगायूनिट लगभग
करनैलगंज- 12.29 मेगा यूनिट - 12.57 मेगायूनिट - 15 मेगायूनिट लगभग
मनकापुर- 15.75 मेगा यूनिट -17.19 मेगायूनिट -19 मेगायूनिट लगभग
ठंड बढ़ने से बिजली का खर्च बढ़ा
ठंड बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को समय से बिजली मिल रही है। अलाव के लिए पेड़ काटने के कारण कुछ स्थानों पर तार टूट गए थे, जिससे ट्रिपिंग की समस्या हो रही थी। अब सप्लाई सुचारू रुप से मिल रही है। रामनरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें