फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पंचायतों में नही होंगे चुनाव, 1044 में ही होंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंचायत चुनाव से 10 ग्राम पंचायतें इस बार भी दूर रहेंगी। इनके चुनाव सामान्य निर्वाचन 2020 के साथ नहीं होंगे। 1054 ग्राम पंचायतों में से 1044 पंचायतों में ही चुनाव होंगे। चुनाव भले ही साथ न हों लेकिन पंचायत मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान उन पंचायतों में भी साथ ही होंगे और मतदाता सूची में वहां के नए लोग शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

10 ग्राम पंचायतों में मतदान एक साथ वर्ष 2005 से ही नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2005 में हुए पंचायत चुनाव में इन 10 पंचायतों का निर्वाचन विवादित हो गया था और दो सालों तक मामला हाईकोर्ट में लंबित रहा। इसके बाद पंचायतों के निर्वाचन की प्रक्रिया दो साल पूरी हो पाई। तब से पंचायत चुनाव देर से होने लगे और अभी तक वही चल रहा है।
पंचायत चुनाव के बारे में अभी राज्य निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण की तैयारी के आदेश दिए हैं। जिसकी तैयारी जिले में शुरू भी हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया से जुड़े प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव साथ ही होंगे। पंचायत चुनाव इसी साल होने हैं, लेकिन 10 पंचायतों में खामोशी होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में इन दस पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन का मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था और वर्ष 2007 के बाद से निर्वाचन के बारे में फैसले आए। ऐसे में इन दस पंचायतों के मतदान अलग-अलग सालों में होता है। इसी तरह वर्ष 2010 और वर्ष 2015 के निर्वाचन में भी इन दस पंचायतों के चुनाव बाद में ही हुए। इस बार भी पुनरीक्षण में तो इन दस पंचायतों में मतदाताओं को जोड़ने की पहल होगी लेकिन चुनाव नहीं होंगे।
निर्वाचन विभाग के उमेश कुमार कहते हैं कि पुनरीक्षण करा लिया जाएगा और चुनाव उनके कार्यकाल के आधार पर कराए जाएंगे। 10 में 9 ग्राम पंचायतों के चुनाव तो दो साल बाद होंगे लेकिन एक ग्राम पंचायत बहादुर का चुनाव तीन साल बाद होगा। इस तरह 2022 और 2023 में इन दस पंचायतों के निर्वाचन पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में नहीं होगा साथ में निर्वाचन
ब्लॉक ग्राम पंचायत
तरबगंज- खानपुर व सरावां
वजीरगंज- रामपुर खरहंटा, परसिया, सहिबापुर, बल्लीपुर, मोहनपुर, गनेशपुर ग्रंट
नवाबगंज- जलालपुर एवं बहादुरा
तहसीलवार जिले में ग्राम पंचायतों की स्थिति
तहसील करनैलगंज
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
कटराबाजार 67
करनैलगंज 65
परसपुर 68
हलधरमऊ 61
तहसील गोंडा सदर
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
रुपईडीह 89
पंडरी कृपाल 49
झंझरी 75
इटियाथोक 71
मुजेहना 57
तहसील मनकापुर
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
मनकापुर 77
छपिया 81
बभनजोत 66
तहसील तरबगंज
ब्लॉक ग्राम पंचायतों की संख्या
तरबगंज 52
वजीरगंज 56
बेलसर 51
नवाबगंज 59
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें