फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ग्राम विकास बैंक में अध्यक्ष पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

Tue, 20 Jan 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दा​खिल करने पहुंचे जनार्दन तिवारी, साथ
विज्ञापन
गोंडा। जिले में उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। करनैलगंज को छोड़कर अन्य शाखा अध्यक्षों के निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। 22 जनवरी को नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


बेलसर संवाद के अनुसार, बेलसर शाखा के लिए कृष्ण पाल सिंह ने अकेले नामांकन पत्र दाखिल किया। तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू सिंह’, अकबाल बहादुर तिवारी, अवधेश दुबे, अजीत सिंह और रज्जन बाबा विशेष रूप से मौजूद रहे। मनकापुर संवाद के अनुसार, अमवा के ग्राम प्रधान रक्षाराम वर्मा का मनकापुर शाखा अध्यक्ष के लिए एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने विधायक प्रभात वर्मा, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, यूपी सिंह और दुर्गेश सोनी आदि भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार सुभद्र प्रसाद ने केवल एक नामांकन होने की पुष्टि की।

नवाबगंज संवाद के अनुसार, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जनार्दन तिवारी ने नवाबगंज शाखा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा किसी अन्य ने नामांकन नहीं भरा। इस मौके पर मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री और तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय मौजूद रहे। जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, इटियाथोक शाखा अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे ने क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी/सदर तहसीलदार को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


करनैलगंज संवाद के अनुसार, निर्वाचन अधिकारी अतुल पाल ने बताया कि अशोक कुमार, मुक्तेश मोहन तिवारी और शशिधर तिवारी के नामांकन प्राप्त हुए हैं। बुधवार को नामांकन की जांच तथा बृहस्पतिवार को नाम वापसी का कार्यक्रम है। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर मतदान कराया जाएगा। नामांकन के दौरान सभी स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें