फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 127 समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध, एक पर पड़े वोट

Sun, 19 Mar 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सहकारी समिति के निर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गोंडा। जिले की 128 साधन सहकारी समितियों पर रविवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें 122 पर भाजपा शेष छह सीटों पर सपा समर्थक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। 127 समितियों पर एक ही नामांकन होने से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


झंझरी के साधन सहकारी समिति दसियापुर में अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर रही। यहां सभापति के लिए दो उम्मीदवारों श्रीमती देवी व सुशीला देवी ने नामांकन किया। नौ सदस्यों (डेलीगेट) ने मतदान किया। श्रीमती को पांच वोट तथा उनकी निकटतम उम्मीदवार सुशीला देवी को चार वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी मुक्तेश्वर प्रसाद चौहान ने श्रीमती को एक वोट से विजयी घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

जिले में 130 सहकारी समितियों पर निर्वाचन होना था। साधन सहकारी समिति भवानीपुर खुर्द व जनहित महिला उपभोक्ता समिति खैरा पर मतदाता सूची में त्रुटि के चलते चुनाव नहीं हो सका। 128 समितियों पर सुबह साढ़े दस बजे अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हुई। एक समिति पर 11 बजे से नामांकन-पत्र दाखिल हुआ और तीन बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


मनकापुर के साधन सहकारी समिति भिटौरा में अध्यक्ष पद पर आमोद कुमार सिंह, अशरफपुर में लल्लन प्रसाद वर्मा, विद्यानगर में विनोद कुमार सिंह, करोहानमान में डीएम सिंह, धुसवा अमित सिंह, बल्लीपुर में अष्टभुजा उर्फ लल्ला सिंह, हरना टायर में लाल बिहारी, मधईपुर में किरन तिवारी, मनकापुर में केके सिंह और मछमरवा में सपा नेता विक्की मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

रुपईडीह के बनगाई में ललिता देवी, भटपी के से पारसनाथ पांडेय, रुपईडीह से विनीता दूबे, बेलवा बाजार से सुधांशु शुक्ल, मुडेरवा माफी से रमाकांत मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए। कोल्हमपुर विसेन अंकित सिंह, निर्विरोध निर्वाचित हुए। बेलसर के धमरैया में कमलापति पांडेय, साधन सहकारी समिति खरगूपुर में अशोक कुमार मिश्र, मेहनौन में लाल जी उर्फ बृजेश तिवारी, छपिया के साधन सहकारी समिति कर्मा से आशा सिंह का अध्यक्ष पद पर निर्वाचन हुआ।

वजीरगंज विकासखंड के साधन सहकारी समिति वजीरगंज से सत्य प्रकाश तिवारी, मंझारा से उपेंद्र बहादुर सिंह, नौबस्ता में अनिल सिंह, मजगवां से संजय सिंह, चंदापुर से पूनम सिंह, करदा से केतकी सिंह, सेहरिया से आशा सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। कटरा विकासखंड के जमथरा से ओमप्रकाश तिवारी, नदावा से विष्णुभगवान शुक्ल, मोहम्मदपुर से कमलनारायन सिंह, जगदीशपुर से सत्यजीत पांडेय, कटुआ नाला से भूपेंद्र सिंह, राजगढ़ अमीनपुर से मोहित दूबे, पूरे बहोरी से विनोद मिश्र, वीरपुर नंदकुमार तिवारी, सर्वांगपुर से सत्यदेव पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि सभी समितियों पर चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें