बेलसर। तरबगंज के डिडसिया कलां गांव के कलूट पुरवा में सोमवार को बुजुर्ग महिला की ई रिक्शा से कुचलने से मौत हो गई। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर जान से मारने की नीयत से ई रिक्शा चढ़ाने का आरोप लगाया है। कलूट पुरवा निवासी रेखा ने तरबगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार को दो लोगों ने उनकी मां सावित्री देवी (65) को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार दोपहर आरोपियों ने तेज रफ्तार ई रिक्शा उन पर चढ़ा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ई रिक्शा छोड़कर भाग गए।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि हादसे में माैत की बात सामने आई है। रंजिश के चलते आरोप लगाया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)