गोंडा। जिले की क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई क्षेत्र पंचायतों के गठन तक प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने मुजेहना को छोड़कर जिले की 15 क्षेत्र पंचायतों के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। यह व्यवस्था 20 जुलाई से प्रभावी होगी और नई क्षेत्र पंचायतों के गठन अथवा अधिकतम छह माह तक लागू रहेगी। प्रशासक केवल नियमित व दैनिक प्रशासनिक कार्यों का ही संचालन करेंगे। उन्हें किसी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा। यदि किसी विशेष या अपरिहार्य परिस्थिति में नीतिगत निर्णय आवश्यक होगा तो संबंधित प्रस्ताव जिलाधिकारी की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अनुमोदन मिलने के बाद ही उस पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)