फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी में दीवार गिरने से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Tue, 05 May 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रामकुमार। फाइल फोटो 
विज्ञापन
झंझरी। धानेपुर के त्रिलोकपुर गंगापुरवा में सोमवार को तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय रामकुमार की मंगलवार भोर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के समय रामकुमार टिनशेड में चारपाई पर आराम कर रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी चली और टिनशेड के साथ ही दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें मुजेहना सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार भोर मौत हो गई। रामकुमार के परिवार में तीन बेटे राकेश, राजेश और दिनेश कुमार हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें