फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में गोंडा के बुजुर्ग की मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर घने कोहरे में हुए सड़क हादसे में मसकनवा बाजार निवासी सुल्तान अहमद (65) की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी समेत परिवार के 11 लोग घायल हो गए। मथुरा के अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे असलम ने बताया कि चाचा सुल्तान अहमद के बड़े बेटे मुमताज अली दिल्ली में रहते हैं। मुमताज के बेटे का मांगलिक कार्यक्रम है। जिसमें शामिल होने के लिए सुल्तान अहमद घर में ताला लगाकर परिवार के लोगों के साथ सोमवार शाम चार बजे गौराचौकी से निजी बस से दिल्ली रवाना हुए थे। असलम के मुताबिक मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार भोर घने कोहरे में हुए हादसे में चाचा सुल्तान अहमद की मौत हो गई। उनकी पत्नी नरगिस (60), बेटी बबली (30), नेहा (24), हिना (22), हिना के बेटे आरिफ व अलहम, बबली की बेटी नादरीन (5), बेटा अरशद (10), सुल्तान अहमद के बेटे नियाज के दो बेटे राज (18), रेहान (15), बेटी नेहा के पति इकबाल (28) घायल हो गए।
विज्ञापन

असलम ने बताया कि सुबह चार बजे मुमताज ने फोन पर हादसे की सूचना दी। सुल्तान की मौत व परिजनों के घायल होने से मोहल्ले के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें