फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 01 Oct 2023 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैजड़ा निवासी सुखराम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार शाम उसके पिता चिंतामणि (65) पक्की सड़क मार्ग से पैदल झिलाही बाजार जा रहे थे। इसी बीच पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनका सिर फट गया और दाहिना पैर टूट गया। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रबोध कुमार ने बताया कि सुखराम के बेटे ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें