फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन में फिसलकर गिरने से वृद्ध की जान गई

Thu, 13 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में बुधवार को फिसलकर गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। वजीरगंज के खानपुर गुरथनिया गांव निवासी नकछेद ने बताया कि उनके चाचा राम केवल चौहान (60) अपने बेटों सोमनाथ और प्रेमनाथ से मिलने के लिए 10 दिन पहले लुधियाना गए थे।
विज्ञापन

वहां से बुधवार को वह चाचा को साथ लेकर जनसाधारण एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। बुढ़वल के पास चाचा ट्रेन में ही टॉयलेट गए थे। वहीं फिसलकर गिरने से उनकी मौत हो गई। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें