फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टूटे तार की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

Tue, 14 Jul 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव के पास चार दिन से टूटे पड़े हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से सोमवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी लेने की बात कही है।
विज्ञापन

नौवागांव निवासी अमीरुन्निशा के मुताबिक उनके पति इस्लाम अली (65) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे टहलने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम को सूचना मिली कि विश्वंभरपुर गांव में सोहिला झील के पास पक्की सड़क किनारे टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

नौवागांव के प्रशासक सलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद सादिक खान ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार पिछले चार दिनों से जमीन पर टूटा पड़ा था। इसके बावजूद बिजली विभाग ने न तो तार हटवाया और न ही उसकी मरम्मत कराई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और पांच बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार में एक बेटे और एक बेटी की अभी शादी नहीं हुई है। पति की मौत के बाद अमीरुन्निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एसडीओ शेषमणि तिवारी ने बताया कि उन्हें थाना प्रभारी से घटना की सूचना मिली है। वह मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। विभाग को भी घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें