माधोपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। माधवपुर डीहा निवासी जानकी देवी ने बताया कि उनके पति संगम लाल (75) बुधवार को रिश्तेदार के घर सेल्हरी जा रहे थे। सेल्हरी मंडप चौराहे के पास अज्ञात वाहन से साइकिल में टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)