फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ के हमले से वृद्ध की मौत

Mon, 12 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। टिकरी जंगल स्थित सम्मय माता मंदिर में सोमवार को पूजा करने गए एक वृद्ध पर छुट्टा सांड़ ने हमला कर दिया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के जटमलपुर गांव निवासी श्रीगोपाल पाल (70) सोमवार को टिकरी जंगल स्थित सम्मय माता मंदिर गए थे। मंदिर के पास छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रीगोपाल को राहगीरों की मदद से सीएचसी मनकापुर पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। हालत गंभीर देख डॉ. डीके भाष्कर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
श्रीगोपाल की बहू गीता देवी के मुताबिक, गोंडा से उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। बाराबंकी में रामनगर बाजार के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। सीओ डाॅ. यूपी सिंह का कहना है स्थानीय पुलिस से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें