फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। नित्य क्रिया के लिए गए एक बुजुर्ग का शव रविवार की सुबह सरयू नहर खंड चार की मंगलनगर माइनर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खरगूपुर थाना क्षेत्र के मनोहरजोत गांव के मजरा पठानाजोत निवासी राम अनोखे (75) पुत्र रामसरन शनिवार की देर शाम अपने घर से शौंच के लिए निकले थे। मगर वह देर रात तक घर नहीं लौटे। उनकी तलाश की गई, मगर पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह उनका शव मंगलनगर माइनर नहर पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खरगूपुर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें