फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लंगूर के हमले में आठ लोग घायल

Fri, 15 May 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। वजीरगंज के भटपुरवा में एक लंगूर ने हमला कर आठ लोगों को घायल कर दिया। प्रधान विनोद पाल ने बताया कि लंगूर अचानक लोगों को काटकर भाग जाता है।
विज्ञापन


लंगूर ने पिछले दो दिनों में शिक्षामित्र बृजेश कुमार, ग्रामीण राघवराम, संजय शर्मा, दुर्गेश सिंह और छेदी मिश्र को घायल कर दिया है। डर से बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की मांग की है। रेंजर अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि यह तहसील प्रशासन का क्षेत्राधिकार है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि लंगूर को पकड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें