फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खून के काले कारोबार में आठ लोग गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खून के अवैध कारोबार में पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली नगर पुलिस ने खून के अवैध कारोबार का खुलासा करते हए अंतरजनपदीय गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजल सिरिंज और नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गिरोह अस्पतालों के बाहर और आसपास रक्त की जरूरत वाले मरीजों के तीमारदारों को निशाना बनाकर वसूली करता था। गिरोह के तार बलरामपुर जिले तक जुड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी की एक टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर चांदमारी पुलिया (घोसियाना) के पास से साहबगंज निवासी मुख्तार, बूढ़ादेवर निवासी विजय, इमामबाड़ा निवासी साहबे आलम, बभनी कानूनगो निवासी सौरभ श्रीवास्तव, बाबागंज (धानेपुर) निवासी शिवम शुक्ला, पैड़ी अजब सिंह (कोतवाली देहात) निवासी ऋषिकेश अवस्थी, पंपापुर (मुण्डेरवा कला) निवासी बृजेश शुक्ला तथा बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात के आदर्श कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के कब्जे से 253 कूटरचित ब्लड बैंक कार्ड, 10 डिस्पोजल सिरिंज और नौ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की जांच से गिरोह के नेटवर्क, लेन-देन और अन्य सहयोगियों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें