मोतीगंज। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार को विद्यानगर नहर पुलिया के पास मोनू शिल्पकार को छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए एंटी रोमियो टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। धानेपुर पुलिस ने भी सात मनचलों को गिरफ्तार किया है। दो को रेड कार्ड जारी किया गया है।
एसओ मोतीगंज अरविंद यादव की टीम शांति देवी इंटर कॉलेज बरुआचक व बीआरएस इंटर कॉलेज चौरी पहुंची। यहां एंटी रोमियो प्रभारी आकाशदीप, महिला आरक्षी आमना निषाद व कविता यादव ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें निडर रहने की सलाह दी।
लड़कियों से कहा गया कि किसी भी उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। डरें बिल्कुल नहीं। उन्होंने बताया कि महिलाएं कमजोर नहीं हैं। इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।