फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सभासदों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। सभासदों ने नगर पंचायत के खिलाफ बैठक न करने व विकास कार्य न कराये जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है और ईओ को ज्ञापन सौंपा है। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत स्वतंत्र प्रताप सिंह को सामूहिक रूप से मिलकर आठ सभासदों ने सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता व अधिशाषी अधिकारी द्वारा नगर के विकास कार्यों के लिये सभासदों की बैठक नहीं की जाती है। जिससे किसी भी वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अगर आगामी पांच जुलाई को बैठक नहीं बुलायी गयी तो सामूहिक रूप से आठ सभासदों द्वारा जिलाधिकारी समेत मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिये बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी नगरपंचायत प्रशासन की होगी। वहीं अधिशाषी अधिकारी स्वतंत्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व में बैठक किया गया था और बीच में लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण बैठक नहीं हो पायी है। जल्द बैठक बुलाई जाएगी। ज्ञापन सौपने वालों में सभासद रंजना सोनी, कीर्ति सोनी, राज कुमारी, मीरा देवी, कृष्ण कुमार, अखंड प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें