फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते 23 जून को कोरोना संक्रमण से ग्रसित भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को कोविड लेवल-1 में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कोरोना के संक्रमण से वरिष्ठ अधिवक्ता और उनके पिता की मौत भी हो गई थी। लेकिन अब भाजपा नेता के और परिजन भी रविवार देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना की चपेट में आ गये हैं। इसके साथ एक और भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित होने से कइयों की हवाइयां उड़ने लगी हैं। वहीं सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में पांच और लोग पॉजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे में कई और लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष के परिजन लगातार बीमारी हो रहे हैं। रविवार देर रात ट्रू नेट मशीन से हुई जांच में भाजपा नेता के दो परिजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इन दोनों लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष के एक और करीबी भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष भी कोरोना से ग्रसित हो गये हैं। बताया जा रहा है कि समय से सतर्कता न बरतना और कइयों को भारी पड़ सकता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष की और भी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। वहीं उनके अन्य परिवारीजनों की शारीरिक स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
जिले में 77 कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई
कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में 77 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव किए जाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल में 1, जिला महिला अस्पताल में 1, सीएचसी पर 16, पीएचसी पर 52, कलेक्ट्रेट परिसर में 1, तहसील में 4, विकास भवन में 1 तथा आरटीओ ऑफिस में 1 हेल्प डेस्क सहित कुल 77 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कोविड हेल्प डेस्क से आम जन को एक दूसरे के संक्रमण से बचाने का प्रयास है। सभी को कोरोना वायरस के तहत जारी किये गये निर्देंशो का कड़ाई से पालन करना होगा। डीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दो गज की दूरी का पालन करे, फेस कवर करें या मास्क लगायें। इसके साथ ही सैनेटाइजर या साबुन से हाथ धोएं तथा आरोग्य सेतु व आयुष सुरक्षा कवच एप का प्रयोग करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और महिला अस्पताल सहित जिले की सभी सीएचसी पर कोरोना को लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण के लगातार फैलने को भी गंभीरता से लेते हुए जरूरी निर्देश जारी किये गये हैं। ट्रयू नेट्स मशीन के भी बराबर उपयोग में लाये जाने को कहा गया है और सैंपलिंग का कार्य में किसी भी तरह से लापरवाही ने बरतने को कहा गया है। -डॉ. नितिन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट
सीएम के जाते ही नॉट रिचेबल हुईं सीएमओ
कोविड-19 जैसे आपातकाल की स्थिति में जिले के कई अफसर अपनी जवाबदेही से कतरा रहे हैं। हाल से हैं कि कोरोना से जुड़ी अपडेट भी आम जनता को समय से नहीं दी जा रही है। इसकी एक बानगी रविवार की सीएम विजिट के बाद देखने को मिली। जब सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जाते ही अपने फोन को रिसीव करना ही छोड़ दिया, कई दफा तो उनका सीयूजी नंबर नॉट रिचेबल मिला।
मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा चार सौ के पार
देवीपाटल मंडल में अब कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा 4 सौ के पार चला गया है। इसमें सबसे अधिक कोरोना संक्रमित गोंडा जिले में पाये गये हैं। यहां कोरोना का ये आंकड़ा 150 पहुंच गया है। बहराइच में 123, बलरामपुर में 75 और श्रावस्ती में 59 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। 29 जून को लखनऊ में जांच के लिए कुल 1119 लोगों के सैंपल भेजे गयेेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें