फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: माइनर कटने से आठ एकड़ फसल डूबी

Sun, 21 Dec 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज-करनैलगंज शाखा से बिशुनपुर और पलवार पुरवा जाने वाली माइनर कस्बे के पास कटने से कई किसानों की आठ एकड़ गेहूं की फसल डूब गई। किसान युनुस ने बताया कि गेहूं की सिंचाई के बाद खाद डाल दी थी, लेकिन रात में माइनर कटने से उनकी फसल जलमग्न हो गई। गांव के ही जुमाई, गोली, गुलाहे, मुजेड़ के दीवान सिंह, विजय बहादुर, गुलाब सिंह और बिशुनपुर के राजू, देवानंद, रक्षाराम की फसल भी डूब गई। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बीबी भारती ने बताया कि किसानों ने जबरन गेट बंद कर दिया था, जिससे माइनर में पानी का बहाव बढ़ गया और नहर कट गई। सूचना मिलने पर मजदूर भेजकर कटान को ठीक करा दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें