फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी का दिखा असर, दो डिग्री लुढ़का पारा

Wed, 27 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सोमवार रात चली आंधी व बूंदाबांदी का असर बुधवार सुबह तक दिखाई दिया। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होती गई। दोपहर करीब दो बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद सोमवार रात आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में नमी दर्ज की गई। तापमान पर भी इसका असर हुआ। पारा दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
हालांकि, दोपहर में 41 डिग्री तापमान पहुंचने से लोगों को दिक्कतें हुईं। धूप में निकले लोग चेहरे व सिर को गमछे, दुपट्टे से ढकने पर मजबूर हुए। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में तापमान में थोड़ी और कमी दर्ज होगी। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें