गोंडा के परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में छात्रों को टेबलेट वितरित करते सांसद व विध
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने छात्र छात्राओं को समारोह में टैबलेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में आज शिक्षा के साथ ही हुनर का भी काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि गलत विचार वालों से दूरी बना के रखिए। इससे पूर्व उन्होंने विशिष्ट अतिथि विधायक करनैलगंज अजय सिंह के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमए व एमएससी फाइनल ईयर शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, हिंदी व समाज शास्त्र के 246 छात्र-छात्राओं को सांसद व विधायक ने टेबलेट वितरित किया।
इस मौके पर चेयरमैन पति वासुदेव सिंह, प्राचार्य डॉ. बीना सिंह, डॉ. एसपी सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, सूरज सिंह, सीपी सिंह, पिंकू सिंह, डॉ. सीमा तिवारी, विक्रांत शुक्ला, डॉ. दयाशंकर मिश्र व पुत्ती सिंह उपस्थित रहे।