फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिकाओं के मतदाता सूची पर आपत्तियों और दावों का दौर शुरू

विज्ञापन
गोंडा के धानेपुर नगर पंचायत में मतदाता सूची का मिलान करते बीएलओ। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिकाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसके लिए आपत्तियों और दावों का दौर शुरू हो गया है। सात नवंबर तक लोग अपने दावे देंगे, इसके बाद निस्तारण होगा। पहला दिन मंगलवार को अधिकतर लोगों में नाम बढ़वाने का जोर रहा। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि लोगों को जागरूक करें, और अधिक से अधिक आपत्तियां लें। नगर पालिका, गोंडा में सौ से अधिक आवेदन नये नाम के लिए आए हैं। जिसमें अधिकतर युवा हैं, उनके आवेदन का सत्यापन बीएलओ करेंगे।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत मनकापुर में 10 वार्ड हैं। ईओ उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस नगर पंचायत में कुल 6924 वोटरों की संख्या है। नए वार्ड का कोई गठन नहीं है। खरगूपुर नगर पंचायत में दस वार्ड हैं। जिसमें नाम बढ़ाने, घटाने व संशोधन करने के लिए 10 बीएलओ की नियुक्ति की गई है। मोहल्ला कटहरिया दक्षिणी में मुकेश कुमार, चिकवा बधिया में शनि श्रीवास्तव, पुरानी बाजार में पवन कुमार, पूरे हरवाहन में राजीव शुक्ला ने मतदाता सूची लोगों को बताए। वहां पर नाम बढ़ाने के लिए लोग जुटे रहे।
नाम बढ़ाने के लिए आवेदन
मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उन्होंने नाम बढ़ाने के लिए आवेेदन किया है। लक्ष्मन नगर में प्रनय कुमार, दर्जी पश्चिमी में श्याम सुंदर, रस्तोगी मोहल्ला में प्रमोद कुमार शुक्ला, कटहरिया उत्तरी में अनुज कुमार, ठाकुरगंज में सुरेंद्र कुमार, दर्जी पूर्वी में राम जतन ने लोगों से आवेदन लिए। नगर पंचायत कटरा मे 15 वार्ड बनाये गये है। ईओ प्रियंका मिश्रा बताया ने बताया कि मतदाता सूची में नाम छूटने या वार्ड गठन को लेकर अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। धानेपुर नव चयनित नगर पंचायत में 15 वार्ड बनाया गया है जिसमें नाम बढ़ाने व संशोधन करने के लिए 28 बीएलओ को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकाय निर्वाचक नामावली का विवरण
निकाय का नाम - वार्डों - मतदान केंद्र- बूथों की संख्या - मतदाता
नगर पालिका गोंडा - 27 - 41 - 125 - 100938
नगर पंचायत, खरगूपुर - 10 - चार - 10 - 7956
नगर पंचायत, धानेपुर - 15 - छह - - 28 - 20422
नगर पालिका, करनैलगंज - 25 - 12 - 39 - 27204
नगर पंचायत, कटरा - 15 - सात - 20 - 15926
नगर पंचायत, परसपुर - 15 - सात - 15 - 13217
नगर पालिका, नवाबगंज - 25 - आठ - 25 - 14783
नगर पंचायत, बेलसर - 16 - 12 - 32 - 24157
नगर पंचायत, तरबगंज - 15 - आठ - 19 - 17268
नगर पंचायत, मनकापुर - 10 - चार - 10 - 7256
योग- 10 - - 173 - 109 - 323 - 249127
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें