फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भारती के प्रांतीय खेलकूद में जुटे प्रदेश के खिलाड़ी

विज्ञापन
फोटो-31-गोंडा के नेहरू स्टेडियम में मशाल जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिलाधिकारी। -सं - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विद्या भारती के 33 वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने विद्या भारती विद्यालयों में चल रहे पांच विषयों की चर्चा की और शारीरिक शिक्षा को प्रमुखता से रखा, तथा खेलकूद की उपयोगिता व विद्या भारती के दृष्टिकोण को रखा। वहीं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र हेमचंद्र ने प्रतिभागियों को साधना व तपस्या करके नित्य अभ्यास व परिश्रम करने को कहा। समारोह की अध्यक्षता गुरु नानक सत्संग सभा अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह छावड़ा ने की।
सरस्वती विद्या मंदिर मालवीय नगर के प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र कुमार मिश्र ने अतिथियों स्वागत किया। डॉ. वंदना सारस्वत, अरुण कुमार शुक्ल, हनुमान सिंह, जनार्दन सिंह ने अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल शुक्ल ने किया। व्यवस्थापक विद्या मंदिर गोंडा जनार्दन सिंह ने आभार जताया। डॉ. रंजन शर्मा, राजेंद्र खुराना, सम्भाग निरीक्षक सुरेश सिंह, अवरीश कुमार, अवनि कुमार शुक्ल, उत्तम मिश्र, सोमदेव, राजेंद्र पाठक, ओम प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

गोला फेंक एवं फील्ड की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। दिव्य ज्योति को लेकर धावक इदरीश खान, जुनेरा, अपूर्वा, अर्जुन, तनु, अंकुर शुक्ला, विकास यादव, खुशी यादव, कशिश तिवारी, अमित ने पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें