फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पोल से चेक होगी विद्युत चोरी

Sun, 26 Jul 2015 12:00 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने अब कमर कस ली है। 21 जुलाई से 21 सिंतबर तक पोल वार बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के चलते विभाग ने शनिवार से नगर में विद्युत कटौती का रोस्टर भी बदल दिया है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए शनिवार को एक्सईएन पावर कारपोरेशन एसके ओझा ने बताया कि जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में 11 टीमें लगाई गई हैं। इनसे 4 टीमों को बलरामपुर नगर में तथा शेष सात टीमों को ग्रामीण इलाकों में लगाया गया है।

गुरुवार को नगर में विद्युत बिल बकाया होने पर 28 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। 8 लोगों को मौके पर ही नया कनेक्शन दिया गया। 17 उपभोक्ताओं का खराब विद्युत मीटर बदला गया। 46 घरों के अंदर लगा विद्युत मीटर घर के बाहर लगाया गया है। नगर क्षेत्र के जेई विमलेन्द्र कुमार को पोल वाइज आवंटित कनेक्शन की जांच व लोड का सत्यापन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


एक्सईएन ने बताया कि बिजली चोरी अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में विद्युत कटौती का नया रोस्टर लागू किया गया है। अब प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक, शाम 4 बजे से 7 बजे तक तथा रात में 12 बजे से एक बजे तक कटौती की जाएगी। नगर में कुल 15 घंटे विद्युत आपूर्ति व 9 घंटे कटौती का रोस्टर लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें