दुबहा बाजार/कटरा बाजार। कौड़िया के कैथोली गांव निवासी लेखराज मंगलवार दोपहर पत्नी व बच्चों के साथ ई रिक्शा से रिश्तेदार के घर बरही संस्कार में जा रहे थे। गौरवा जानीपुर मोड़ पर सामने से आ रही कार की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। इससे लेखराज, संगीता, करिश्मा व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि चारों को कटरा बाजार सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
ट्रक की टक्कर से तीन युवक जख्मी
टिकरी। टिकरी चौराहे पर मंगलवार को ट्रक की ठोकर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कुंदन और बलराज निवासी पार्वती थाना नवाबगंज तथा वाजिद अली निवासी बहदुरा नैपुरिया थाना वजीरगंज के रूप में हुई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गंभीर हालत में अयोध्या ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वजीरगंज थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)