फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई रिक्शा चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़

Thu, 17 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। स्कूल से घर लौट रही आठ वर्षीय छात्रा से ई रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी क्षेत्र के निजी स्कूल में पढ़ती है। स्कूल प्रबंधन बच्चों के आवागमन के लिए बस का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

11 सितंबर को स्कूल बस खराब होने के कारण प्रबंधन ने बच्चों को ई रिक्शा से घर भेजा था। आरोप है कि चालक ने रास्ते में छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचने पर छात्रा ने मां को घटना की जानकारी दी।
मां का आरोप है कि उन्होंने स्कूल प्रबंधक को फोन कर जानकारी दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ उदित पालीवाल ने बताया कि खोड़ारे थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को कार्रवाई के लिए कहा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें