फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में टकराया ई-रिक्शा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ मार्ग पर माधवपुर चकत्ता गांव के पास सोमवार शाम सवारियां लेकर जा रहा ई-रिक्शा सड़क पर खड़े पिकअप वाहन से टकरा गया। इससे ई-रिक्शा सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परसपुर थाना क्षेत्र के लालापुरवा निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी रामादेवी (32) सोमवार सुबह ई-रिक्शा से मुख्यालय गई थीं। शाम पांच बजे वह ई-रिक्शा से ही घर लौट रही थीं। लखनऊ मार्ग पर माधवपुर चकत्ता गांव के पास ई-रिक्शा सड़क पर खड़े पिकअप से टकरा गया। इससे रामादेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। रामादेवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल राकेेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें