फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: परसपुर और नवाबगंज में चली धूल भरी आंधी

Sat, 23 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नवाबगंज में आई धूल भरी आंधी। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। जिले में भीषण गर्मी और लू का सितम बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान से बरसती आग और तेज धूप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर के समय मुख्य बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। परसपुर व नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर में धूल भरी आंधी चली।
विज्ञापन




दोपहर करीब 12 बजे अंबेडकर चौराहे के पास कपड़े की दुकान के संचालक रजत ने बताया कि तेज धूप में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शाम को ही कुछ बिक्री होती है। इस समय काम ठप सा हो गया है। दोपहर एक बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के समीप दुकान कर रहे मोहित ने बताया कि चाय-समोसा खाने वाले भी कम हो गए हैं। दुकान में भीड़ रहती थी लेकिन गर्मी के चलते लोग नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन दिनों धूप इतनी तेज हो रही है कि सुबह 11 बजे के बाद ही सन्नाटा हो जाता है। इसके विपरीत, इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में एसी, कूलर और फ्रीज की मांग बढ़ी हुई है।
परसपुर व नवाबगंज क्षेत्र में शनिवार दोपहर में धूल भरी आंधी चली। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। करीब 20 मिनट तक लोग इधर-उधर खड़े होकर इंतजार करते रहे। इसके बाद आंधी थम गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ भीषण गर्मी व धूप को देखते हुए गोंडा नगर पालिका प्रशासन ने टैंकर से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है ताकि राहगीरों को तपती सड़कों से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें