फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर(गोंडा)। दुर्गापूजा त्यौहार को लेकर तहसील में गुरुवार देर शाम को एसडीएम हीरालाल व सीओ राम भवन यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सर्किल के सभी कोतवाल, थानाध्यक्ष व राजस्व अधिकारी शामिल रहे। डीएम डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर एसडीएम ने अपने संबोधन में बताया कि तहसील के किसी भी कंटेनमेंट जोन में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं होगी। इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति दूसरे जगह आयोजित होने वाले आयोजन में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

दुर्गा प्रतिमा के सार्वजनिक चौराहा, रोड के किनारे, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर अनुमति नहीं दी जायेगी। केवल खुले स्थानों पर कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के तहत अनुमति दी जायेगी। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर रखना होगा। पंडाल में प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग होगा। पंडाल में अग्नि शमन यंत्र की व्यवस्था रखनी होगी। मूर्तियों को छूने पर प्रतिबंध रहेगा। साधू संत का पंडाल के अंदर दर्शक पैर नहीं छुएंगे। प्रसाद खुले में वितरण नहीं होगा। जरूरी होने पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाना होगा। पंडाल में क्षमता से आधे लोगों को रहने की अनुमति रहेगी।
बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यक्ति असलहा लेकर नहीं जा सकता। डीजे शत-प्रतिशत प्रतिबंधित रहेगा। निजी स्तरों पर दुर्गापूजा की अनुमति भू स्वामी की लिखित सहमति के तहत होगी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु 01 वाहन प्रयोग में लाने की अनुमति दी जायेगी। वाहन पर मात्र पांच व्यक्ति ही रह सकेगा। दुर्गा पूजा का कोई सार्वजनिक जुलूस नहीं निकाला जायेगा। इन सब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विसर्जन मार्ग में परिवर्तन किसी दशा में नहीं दिया जायेगा। इस मौके पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार मदनमोहन गुप्ता, लेखपाल संघ के पदाधिकारी धर्मेनद्र, कोतवाल केके राणा, थानाधय्क्ष खोडारे प्रमोद कुमार सिंह, छपिया एसओ संजय तोमर, मोतीगंज एसओ अशोक कुमार, एसएसआई विसुन देव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीस कमेटी की बैठक
मोतीगंज (गोंडा)। शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दुर्गापूजा व बारावफात को देखते हुए शुक्रवार को मोतीगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर ने कहा कि आगामी नवरात्रि में पंडाल नहीं सजेगा। लोग अपने-अपने घरों में पूजा पाठ हवन करें कन्या पूजन भी लोग अपने घरों में करें कहीं भी किसी तरह का आयोजन जुलूस नहीं निकालना है। कोरोना महामारी को लेकर हमें अभी भी सजग रहना है कोई भी असुविधा हो तो तत्काल बताए निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी कहोबा भोलाशंकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, सुनील यादव, राकेश पाल, रामअचल, अनुज सिंह, राम सिंह मनोज पांडेय, पुनीत, अरुणेश यादव, बृजेश बहादुर सिंह गुड्डू नाग, मोहम्मद सईद, विजय दूबे, बृजराज मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें