फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखचे, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ग्राम मसौलिया मोड़ के पास डंपर की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक आशियाना, एलडीए कॉलोनी लखनऊ का रहने वाला था।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली अंतर्गत मसौलिया मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे डंपर और कार की भिड़ंत में कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लखनऊ के आशियाना, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी हरिओम गुप्ता (28) कार से गोंडा की तरफ आ रहे थे।
तभी मसौलिया के पास डंपर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव कार से ाहर निकला। भंभुआ चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि डंपर को कोतवाली ले आया गया है। हरिओम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें