फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तपिश का सितम, सुबह 8 बजे निकलना भी मुश्किल

Tue, 21 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए ​शिकंजी पीती महिलाएं।
विज्ञापन
गोंडा। बढ़ती तपिश लोगों पर सितम ढा रही है। धूप के कड़े तेवरों के कारण कुछ देर तक बाहर निकलना भी कठिन हो रहा है। अप्रैल का महीना मई व जून जैसा तप रहा है।
विज्ञापन

हालत ये है कि 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला न्यूनतम तापमान अब 26 डिग्री सेल्सियस पर चला गया है, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी तपा रही है।

मंगलवार सुबह 8 बजे की धूप भी शरीर में चुभ रही थी। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवा ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। गर्म हवाओं ने सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय स्थिति और भी खराब हो गई। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी इधर-उधर छांव की तलाश करते नजर आए। कोई पेड़ के नीचे बैठकर धूप से बचता दिखा तो कोई सिर पर गमछा डालकर गंतव्य की ओर बढ़ता रहा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के तेवर देखते हुए हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें