गोंडा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कार्यों में शिथिलता बरतने व लापरवाही के आरोप में बृहस्पतिवार को दो दरोगाओं को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली देहात के एसएसआई खुश अहमद व छपिया थाने में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार को विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। मगर दोनों ने विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरती। दोनों को कार्यों में शिथिलता बरतने व लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।