फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नशेड़ी ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, मासूम की मौत

Sat, 05 Apr 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज/झंझरी (गोंडा)। बच्चों के साथ शाहजहांपुर जाने के लिए बीरेपुर बाजार में वाहन का इंतजार कर रहीं प्रेमा देवी (30) शनिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गईं। हादसे में बेटे देव उर्फ राजा (05) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रेमा देवी व दो वर्षीय बेटी सोनारसी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहे चालक को आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के महरानीगंज चटिया खुटार निवासी अजय सिंह पत्नी प्रेमा देवी, बेटे देव उर्फ राजा और बेटी सोनारसी के साथ बीरेपुर में रहकर एक क्रेशर पर मजदूरी करते हैं। शनिवार दोपहर पत्नी प्रेमा बच्चों के साथ शाहजहांपुर के लिए निकली थीं। दर्जीकुआं-मनकापुर रोड पर बीरेपुर बाजार के पास वाहन का इंतजार करते समय वह ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने पीछा करके चालक को पकड़ लिया। वह नशे की हालत में था। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देव को मृत घोषित कर दिया। प्रेमा देवी व बेटी सोनारसी की हालत गंभीर बनी हुई है।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेने के साथ ही बिहार के औरंगाबाद दाऊदनगर निवासी चालक रिंकू बिहारी को हिरासत में लिया गया है। चालक नशे में था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


गड्ढे में पलटी बोलेरो, बचे लोग
खरगूपुर (गोंडा)। खरगूपुर-वीरपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में भंगहा निवासी बोलेरो चालक अखिलेश कुमार और उनके रिश्तेदार धर्मेंद्र कुमार बच गए। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे श्रावस्ती के वीरपुर बाजार जाते समय बलुआ पुलिया के पास हादसा हुआ है। बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें