फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूलों के सौ मीटर दायरे में न बिके नशा सामग्री

Sat, 26 Aug 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब राज्य बाल अ​धिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में नशा सामग्री की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने शनिवार को अस्पताल, बालगृह, जिला जेल व विद्यालयों के निरीक्षण के बाद पुलिस, स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। स्कूलों और अस्पतालों के आसपास साफ-सफाई रखने व फाॅगिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की भी हिदायत दी।आयोग के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ. देवेंद्र शर्मा ने शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे जिला जेल के निरीक्षण के दौरान अमर शहीद राजेंद्रनाथ लाहिड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिला अस्पताल के दवा काउंटर का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर दवा व इलाज की हकीकत परखी। अस्पताल परिसर में जलभराव व गंदगी को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

साढ़े 12 बजे इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे डॉ. देवेंद्र शर्मा को नामांकन के सापेक्ष 25 फीसदी छात्रों की उपस्थिति मिली। नयागांव प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में भी छात्रों की संख्या काफी कम मिली। यहीं पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में डॉ. देवेंद्र शर्मा ने छात्राओं व शिक्षिकाओं से बातचीत की। साथ ही चंद्रयान-3 के बाबत छात्राओं से सवाल किए।
बालगृह के निरीक्षण के दौरान संचालक ने डॉ. देवेंद्र शर्मा के समक्ष और बालगृह खुलवाने की मांग उठाई। संचालक ने बताया कि बस्ती व देवीपाटन मंडल के सात जिलों से बच्चे यहां लाए जाते हैं। जिनके उपचार व परिजनों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। ऐसे में और बालगृह खुलवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस, जिला प्रोेबेशन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। भिक्षावृत्ति व अस्पतालों, बालगृहों, विद्यालयों व जेल के 100 मीटर के दायरे में नशा सामग्री बिकने पर रोक लगाएंंगे। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्पताल परिसर के आसपास जलभराव, गंदगी और विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति चिंताजनक मिली है। इसमें शीघ्र सुधार होंगे। अनाथ बच्चों के लिए खेल संसाधनों की व्यवस्था के साथ ही विद्यालयों के आसपास नशा सामग्री बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन प्रेमशंकर श्रीवास्तव, एएसपी शिवराज, डीआईओएस राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें