फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महा अभियान में 32,200 किसान बनेंगे सहकारी समितियों के सदस्य

Fri, 25 Aug 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सुस्त पड़ी सहकारी समितियों को एक बार फिर मजबूत बनाकर किसानों के जीवन में समृद्धि लाने की कवायद शुरू की जा रही है। सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए उन्हें सहकारी समिति का सदस्य बनाया जाएगा। एक से 30 सितंबर तक महा अभियान चलाकर सहकारी समितियों के 32,200 सदस्य बनाए जाएंगे। सहकारी समितियों के सदस्य किसानों की ऋण सीमा में इस बार 20 गुना तक बढ़ोत्तरी होगी। किसानों को सस्ती दर पर खाद, बीज व कृषि यंत्र मुहैया कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिले में 161 सहकारी समितियां संचालित हैं। सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक समिति पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसान 21 रुपये की रसीद कटवाकर सदस्य नामित हो सकता है। सदस्य किसान को 200 रुपये का शेयर बांड खरीदना होगा। सदस्य किसानों की ऋण सीमा में 10 से 20 गुना तक बढ़ोत्तरी हो सकेगी। जिसकी वार्षिक ब्याज दर भी कम होगी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को न्यूनतम दो या अधिकतम 50 शेयर लेने होंगे। जिससे समितियों की ऋण सीमा बेहतर हो सके। जिस समिति में जितना अधिक धन होगा, उसकी ऋण सीमा उतनी ही बेहतर होगी।
सहायक निबंधक (सहकारिता) अशोक मौर्य ने बताया कि सहकारिता विभाग की ओर से महीने भर महा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक समिति में 200 सदस्य बनाने व एक लाख रुपये किसान शेयर जमा करने का लक्ष्य है। जिससे किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें