फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सीमावर्ती इलाकों में औषधि टीम ने मारा छापा, एक दवा की दुकान सीज

Thu, 16 Feb 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बलरामपुर के बालापुर बाजार में दवा की दुकान का निरीक्षण करती मंडलीय टीम।
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार के आदेश पर बुधवार को औषधि विभाग की मंडलीय टीम ने सीमा सुरक्षा बल के साथ छापा मारा। टीम ने दवा की एक दुकान को सीज करते हुए दवाओं के नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

औषधि विभाग के मंडलीय सहायक आयुक्त मनोज कुमार, बहराइच के औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद तथा बलरामपुर के औषधि निरीक्षक आलोक कुमार त्रिवेदी ने बुधवार को सशस्त्र सीमा बल कोईलाबास चौकी के असिस्टेंट कमांडेंट संजय प्रसाद के साथ बालापुर में दवा के दुकानों की जांच की। जय भारत मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर उसे अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। योगी मेडिकल स्टोर की दुकान से दवाओं के नमूने लिए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर आलोक त्रिवेदी ने बताया कि दो मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए नमूने लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें