फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 22 Jan 2016 11:34 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केमिस्ट एंड ड्रग्स्टि एसोसिएशन ने शुक्रवार को उत्पीड़न के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दवा विक्रेताओं ने ड्रग इंस्पेक्टर पर अवैध वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्रवाई न होने पर एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


केमिस्ट एंड ड्रग्स्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुनाथ अग्रवाल व महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को दवा विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट में उत्पीड़न व अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अध्यक्ष व महामंत्री ने कहा कि जिले के दवा विक्रेताओं का ड्रग इंस्पेक्टर उत्पीड़न कर रही है। ड्रग इंस्पेक्टर दवा की दुकानों का निरीक्षण करके विक्रेताओं को आख्या रिपोर्ट नहीं उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन


दुकानों से लिए गए सैंपल का विवरण और प्राप्ति पत्र भी नहीं दिया जा रहा है। सादे पन्ने पर जबरन हस्ताक्षर करा लिया जाता है। दुकानों से लिए सैंपल भी भिन्न होते हैं। दुकानों में ताला लगाकर ड्रग इंस्पेक्टर दुकान की चाबी भी स्वयं ले लेती हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर से उत्पीड़न से जिले के दवा व्यापारी परेशान हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ दवा विक्रेताओं में आक्रोश है। प्रशासन स्तर से ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।

 अशोक सिंह, कुमार दीप, अमीर मेकरानी, मदन गोपाल गुप्ता, आमिर, मसूद, आलोक, सुजीत कुमार व वसीम सहित तमाम दवा व्यवसाइयों ने ड्रग इंस्पेक्टर की कार्यशैली के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद दवा व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह ने दवा व्यापारियों के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि दवाओं की अवैध बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान किसी का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है। डीएम प्रीति शुक्ला ने दवा व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें