फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नशेड़ी युवक ने किसान को ईंट से हमलाकर मारडाला

Mon, 01 Jan 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के नरौरा अर्जुन अधारी पोखरा गांव निवासी एक किसान को सोमवार की दोपहर नशेड़ी युवक ने डंडे से पिटाई के बाद ईंट से हमलाकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

किसान को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली।
पुलिस ने किसान के पत्नी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रेखा देवी का आरोप है कि गांव का रहने वाला बच्चाराम नशेड़ी है। हररोज शराब के नशे में आकर अभद्रता करता था। पति रामलौटन उसे शराब पीने मना किया करते थे, लेकिन वह नहीं माना।
सोमवार दोपहर बाद भी वह शराब के नशे में धुत होकर उनके दरवाजे पर आ धमका और बेटी को डंडे से पीटने लगा।
बेटी को पिटता देख रामलौटन बचाने दौड़े और मना किया तो वह भिड़ गया। डंडे से उन्हें भी पीटने लगा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जब तक दौड़े, लेकिन तब तक उसने रामलौटन (50) पुत्र ननकऊ के सीने पर ईंट से कई वार कर दिए।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर कोतवाली देहात के एसएसआई खुश अहमद टीम के संग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि रेखा देवी की तहरीर पर आरोपी बच्चाराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
बताया कि आराेपी ने शराब के नशे में ईंट से वारकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें