फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी के जलस्तर में गिरावट, नकहरा में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लगातार तीन दिन से सरयू नदी का जल स्तर घट रहा था। मगर चौथे दिन सुबह से ही खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हो गया। रविवार को एल्गिन ब्रिज पर ली गई माप के अनुसार नदी का जल स्तर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक 106.066 पर स्थिर रहा। जो खतरे के निशान से एक सेंटी मीटर ऊपर है। जब कि गिरजा, शारदा व सरयू बैराज से 1 लाख 72 हजार 784 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा था।
विज्ञापन

एल्गिन चरसडी बांध व घाघरा नदी के बीच बसे ग्राम पंचायत नकहरा के ग्रामीणों ने बताया कि शासन प्रशासन ने तो बाढ़ की विभीषिका झेलने के लिये मजबूर कर दिया है। अब केवल भगवान का ही सहारा है, नदी में बाढ़ का पानी आते ही गांव की तरफ बढ़ने लगत है, जिससे दिल की धड़कने तेज होने लगती हैं। फिलहाल अभी तक बाढ़ के पानी ने इस गांव में कहर नही बरपाया है। वहीं माझा रायपुर के ग्रामीण प्रतिवर्ष की भांति बाढ़ विभीषिका झेलने को विवश है। एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि रविवार को नदी जल स्तर स्थिर रहा है। फिर भी क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एमके सिंह ने बताया कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें