फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होली पर ड्रोन से पहरा, सोशल मीडिया सेल अलर्ट

Wed, 12 Mar 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। होली को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया सेल को सतर्क करने के साथ ही शहर में ड्रोन से पहरेदारी की जा रही है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शहर में महत्वपूर्ण चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों आदि में पैदल भ्रमण किया गया।
विज्ञापन

लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। बताया कि संवेदनशील स्थलों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सर्राफाबाजार, कस्बा चौराहों आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष टीम लगाई गई है। इसके अतिरिक्त पीएसी व क्यूआरटी टीमों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें