फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने लिपिक को कोराना योद्धा से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन की मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने देश में लागू लॉकडाउन के दौरान गोंडा रेलवे माल गोदाम में तैनात मुख्य वाणिज्य लिपिक फरहान अहमद को करोना योद्धा घोषित किया है। डीआरएम ने बुधवार को इन्हें पत्र भेजकर कोरोना योद्धा से सम्मानित भी किया है।
विज्ञापन

बता दें बीते 25 अप्रैल से देश में लॉकडाउन घोषित है। इस दौरान यात्री ट्रेनें बंद हैं, मगर माल गाड़ियों का आवागमन जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में यहां पर रेलवे माल गोदाम में तैनात लिपिक फरहान अहमद ने 10 मालगाड़ियों के रैक को, जिसमें आवश्यक वस्तुओं का सामान लोड था। उसे समय पर लोडिंग व अनलोडिंग किया है। लिपिक के इस कार्य को देखते हुए मंडल रेल प्रबंधन ने उन्हें करोना योद्धा का घोषित किया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें